• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक : बयाना उपखंड के दमदमा गांव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

BJP Rural Mandal Meeting: Discussion Held on Strengthening the Organization Down to the Booth Level - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना उपखंड क्षेत्र के गांव दमदमा में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अर्जुन दमदमा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मसिंह चौधरी एवं पूर्व सांसद रंजीता कोली सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार आमजन के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के विभिन्न वर्गों को मिल रहा है। सरकार के कार्यों से हर तबके में सकारात्मक माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के साथ ही भरतपुर जिले में भी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिल रही है।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा भाजपा की रीति-नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Rural Mandal Meeting: Discussion Held on Strengthening the Organization Down to the Booth Level
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, rural mandal, meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved