भरतपुर। डीग थाना क्षेत्र के गांव कुचावटी में एक युवक की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। जिस पर मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मिली जानकारी के अनुसार कुचावटी गांव निवासी रूपसिंह का लडका श्यामबाबू होली के दिन होली खेलने के लिए बाहर अपने दोस्तो के साथ घूम रहा था। जब वह दिन में होली खेल के घर पर आया तो अचानक उल्टिया करने लगा। जिस पर उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए डीग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे भरतपुर के लिए रैफर कर दिया। जिस पर उसके परिजन उसे इलाज के लिए भरतपुर ला रहे थे। लेकिन उसने बीच रास्ते में दम तोड दिया। जिस पर उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उसके परिजनों का आरोप है कि उसे किसी ने कुछ विषाक्त पदार्थ दे दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीग थाना पुलिस अस्पताल पंहुची और घटना के अनुसद्यान में जुट गई।
उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को मिली उम्र कैद की सजा
PAN को आधार से लिंक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी
सबरीमाला से 62 तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी
Daily Horoscope