• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : एकतरफा प्यार में युवक ने महिला को मारी गोली, खुद की भी जान ली

Bharatpur: Young man shot woman in one sided love, killed himself too - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक ने महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार, सीकरी निवासी रामबाबू उर्फ मुरारी मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित नवाब गली में किराए के मकान में रहता था। सुबह वह पास ही रहने वाली तनिषा पत्नी लोकेश के कमरे में पहुंचा और वहां विवाद करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अवैध कट्टे से महिला पर फायर कर दिया। गोली लगने से तनिषा घायल हो गई और जान बचाने के लिए नीचे कमरे में आ गई। वहीं, आरोपी रामबाबू ने छत पर ही खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसपी दिगंत आनंद और एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि घायल महिला का इलाज आरबीएम अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन साल से महिला से एकतरफा प्यार करता था। महिला के पति ने इस संबंध में कई बार पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और आरोपी को पकड़ा भी गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur: Young man shot woman in one sided love, killed himself too
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, young man, shot, woman, sided love, killed, himself, too, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved