• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर: आरोपी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा पीड़ित, 8 घंटे से टावर पर डटा

Bharatpur: Victim adamant on demand for arrest of accused, sitting on tower for 8 hours - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। डीग जिले के खोहरी गांव में हुए हरिओम हत्याकांड से जुड़ी मांग को लेकर एक व्यक्ति पिछले 8 घंटे से भरतपुर शहर के मुखर्जी नगर स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी तक नीचे न उतरने की जिद पर अड़े व्यक्ति को समझाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन मशक्कत करते रहे, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम घटना स्थल पर सिविल डिफेंस की टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से टावर के चारों ओर जाल बांध दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। वहीं, अंधेरा होने के कारण टॉवर के आसपास अतिरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।
तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए करीब तीन थानों की पुलिस टीम मौके पर तैनात है। वहीं, उच्चाधिकारी लगातार पीड़ित व्यक्ति को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है और आरोपियों की गिरफ्तारी तक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं है।
पुलिस की कड़ी निगरानी जारी
पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित को शांत करवाने और सुरक्षित उतारने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur: Victim adamant on demand for arrest of accused, sitting on tower for 8 hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, victim, adamant, demand, arrest, accused, sitting, tower, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved