भरतपुर। भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में स्थित बाल सुधार गृह व नारी निकेतन से दो युवतियां भाग निकली। घटना देर रात की है। दोनों युवतियों के नारी निकेतन से भाग जाने के बाद नारी निकेतन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दोनों युवतियां देर रात नारी निकेतन की छत की बाउंड्री से कूदकर भागी हैं। इन्हें 16 और 22 जुलाई को पुलिस ने दस्तयाब कर नारी निकेतन भेजा था। इन्हें दो युवकों द्वारा भगाकर ले जाने के मामले में दस्तयाब कर यहां लाया गया था। पुलिस युवतियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पूर्व भी बालसुधार गृह से 12 बच्चे भाग निकले थे। इनमें से 6 बच्चों का अभी तक पता नहीं लगा सका है। पुलिस को इनकी तलाश है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope