• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, दो पर ₹25-25 हजार का इनाम

Bharatpur Trader Murder Case Solved: One Criminal Arrested After Police Encounter; Two Others Carry ₹25,000 Reward - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। बर्तन व्यापारी चंद्रभान की गोली मारकर हत्या के मामले में भरतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की पहचान कर उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान सेवर थाना क्षेत्र में दबिश के समय पुलिस को देखते ही एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान डीग जिले के कासोट गांव निवासी महेश उर्फ सेलू के रूप में हुई है। पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, जिससे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
एसपी ने बताया कि व्यापारी चंद्रभान हत्याकांड में शामिल अन्य दो आरोपियों की पहचान प्रवीण और बलराम के रूप में की गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महेश सहित तीनों बदमाशों का भरतपुर के चिकसाना और सेवर थाना क्षेत्रों में व्यापारियों पर हुई फायरिंग की घटनाओं से भी संबंध होने का संदेह है। पुलिस का मानना है कि इन बदमाशों ने पहले चिकसाना और उसके बाद सेवर क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur Trader Murder Case Solved: One Criminal Arrested After Police Encounter; Two Others Carry ₹25,000 Reward
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur crime, rajasthan police, police encounter, businessman murder case, chandra bhan murder, crime news, rajasthan latest news, criminal arrest, police action, bharatpur police, reward announced, law and order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved