• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली धमाके के बाद भरतपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वायड टीम कर रही सघन जांच

Bharatpur Railway Station on High Alert Following Delhi Blast, Dog Squad Team Conducting Intensive Checks - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। दिल्ली में हुए धमाके के बाद भरतपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन और आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आरपीएफ जवानों ने दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। यात्रियों के सामान और बैग की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। स्टेशन के प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर और पार्किंग क्षेत्र में भी सुरक्षा कर्मियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।आरपीएफ इंचार्ज प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि दिल्ली में हुए हादसे के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार डॉग स्क्वायड टीम के साथ पूरे रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों की सघन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आने और जाने वाले प्रत्येक यात्री की जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur Railway Station on High Alert Following Delhi Blast, Dog Squad Team Conducting Intensive Checks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, railway station, high alert, delhi blast, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved