भरतपुर। देश की सेवा के लिए आर्मी में भर्ती होने के लिए लोहागढ़ स्टेडियम में बुधवार को हजारों युवाओं ने दौड़ लगाकर अपना दमखम दिखाया, जिसके लिए विगत रात करीब 1 बजे से ही सेना भर्ती के लिए लोहागढ़ स्टेडियम में अभ्यर्थियों के आने पर प्रवेश द्वार पर लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। इस भर्ती के प्रथम दिन 377 अभ्यर्थी चिकित्सा जांच में योग्य पाए गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिला कलेक्टर संदेश नायक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर दिनेश जांगिड़, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची, सीओ सिटी आबड़दान रत्नू सहित अन्य अधिकारियों ने भर्ती स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अलवर सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल मोहनेश सिंह ने बताया कि भरतपुर में आयोजित हो रही सेना भर्ती रैली पूरी तरह से शांति पूर्ण माहौल में की जा रही है। रैली के प्रथम दिवस भरतपुर जिले की पहाड़ी, कामां, डीग तहसीलों के 4 हजार 513 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3 हजार 671 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए, जिनमें 377 अभ्यर्थियों को चिकित्सा जांच के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि रैली के दूसरे दिन गुरुवार को भरतपुर जिले की नगर, कुम्हेर एवं नदबई तहसीलों के 6 हजार 522 पंजीकृत अभ्यर्थी भाग लेंगे। भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित हो रही संभाग स्तर की सेना भर्ती 350 पदों के लिए 18 से 31 जुलाई तक होगी।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope