भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भरतपुर स्थित ग्रीन गार्डन मैरिज होम में जिले में बनाए गए शक्ति केंद्रों के प्रभारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानू प्रताप राजावत ने की। मुख्य अतिथि डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम थे। मुख्य वक्ता जिले के संगठन प्रभारी विजय आचार्य थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिलाध्यक्ष भानूप्रताप राजावत ने कार्यशाला में शक्ति केन्द्र की आवश्यकता एवं महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन शक्ति केन्द्रों का मुख्य उद्देश्य चुनाव के समय आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करना एवं प्रत्येक ग्राम में अपनी टीम का गठन करना है। जिले के संगठन प्रभारी विजय आचार्य ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में केन्द्र एवं राज्य में दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तथा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा में हमें प्रत्येक बूथ पर अपनी शक्ति टीम का योजनाबद्ध तरीक से गठन कर पार्टी की नीति एवं रीति जन-जन तक पहुंचाना है। जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope