भरतपुर। सर छोटूराम पशुधन सहायक प्रशिक्षण संस्थान भरतपुर में संस्थान के वरिष्ठ छात्रों ने सत्र 2017-2018 के नवागंतुक प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओें का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक सिंह थे। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ रामवीर सिंह वर्मा ने अध्यक्षता की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर डॉ. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संस्थान के प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है, जो एक कृषक को प्रकृति की विपरीत परिस्थतियों में उसके परिवार का जीवन यापन करता है। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रेमसिंह कुंतल ने संस्थान में किए जा रहे प्रशिक्षण संबंधित सैद्धांतिक व प्रायोगिक कार्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राकेश फौजदार, गोपाल सिंह एडवोकेट, गोविंद सिंह भगौर, चंद्रवीर सिंह सिनसिनी व सुनील प्रधान थे। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ आदि प्रस्तुत किए। अंत में संस्था प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान : 10 मई को होंगे चुनाव,13 मई को परिणाम
देश पर शासन करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं राहुल : अश्विनी वैष्णव
राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल जारी,प्राइवेट अस्पताल बेचने के जारी किए विज्ञापन
Daily Horoscope