• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

डॉ. दिगम्बर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

भरतपुर। बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सेवर (भरतपुर) स्थित श्री दिगम्बर सिंह नर्सिंग कॉलेज में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्थिति यह थी कि सभा के लिए बनाया पांडाल भी छोटा पड़ गया। नर्सिंग कॉलेज के बाहर सड़क तक भीड़ ही भीड़ थी।

सभा में कामां के संत चैतन्यपुरी, पंडित रामभरोसी तथा ब्रह्मकुमारी की बहनों ने आत्मा एवं परमात्मा के मिलन का संदेश दिया और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राज्य मंत्रिपरिषद का शोक प्रस्ताव एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का शोक संदेश पढ़कर सुनाया। इसमें उन्होंने डॉ. दिगम्बर के निधन को भाजपा के साथ-साथ उनकी अपूरणीय क्षति बताया था। शोक सभा में विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक विश्वेन्द्र सिंह, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, गुर्जर नेता कर्नल डॉ. किरोड़ीसिंह बैंसला, अंतरराज्यीय जल वितरण समिति के अध्यक्ष डॉ. रोहिताश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, श्रम मंत्री जसवन्त यादव, सांसद सुखबीर जौनापुरिया, सुमेधानन्द सरस्वती, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह एवं सुभाष महेरिया, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद तिवाड़ी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, राजस्थान आवासन मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह, वित्त आयोग की अध्यक्ष ज्योति किरण शुक्ला, संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, कामां विधायक जगत सिंह, पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर, जस्टिस केएस राठौड़, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, प्रमुख समाजसेवी केके लड्ढा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों तथा विधायकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bharatpur news : the Politicians, officials and people gave tribute to Dr Digambar Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, politicians, officials and people gave tribute to dr digambar singh, tribute to dr digambar singh, tribute meeting of dr digambar singh in saver, shri digambar singh nursing college saver bharatpur, tribute meeting of dr digambar singh in bharatpur, bharatpur hindi news, rajasthan hindi news, भरतपुर समाचार, राजस्थान समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved