• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्पोर्ट्स मीट में शामिल हुए भालू, शेर, स्पाइडर मैन, हनुमानजी ने की लंका पर चढ़ाई

bharatpur news : Sports Meet -2017 at Vivekanand Public Senior Secondary School bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। विवेकानन्द पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में स्पोर्ट्स मीट-2017 के अंतिम दिवस नृत्य एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष अनन्त राम आर्य थे। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में नर्सरी से यूकेजी एवं सीनियर ग्रुप में कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। फैन्सी ड्रेस में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी, शेर, भालू, वृक्ष, सब्जी, स्पाइडरमैन, पीएम नरेन्द्र मोदी आदि की प्रस्तुति दी, जो मनोहारी रही। जोकर व भील ने बच्चों को खूब हंसाया, शिवजी ने बच्चों को वरदान दिया, टीचर ने बच्चों को डांटा, हनुमानजी ने लंका पर चढ़ाई की, सेंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप में कक्षा पहली से तृतीय, द्वितीय ग्रुप में चौथी से छठवी एवं तृतीय ग्रुप में कक्षा सातवीं से नवमी, चतुर्थ ग्रुप में दसवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों के नृत्य को दर्शकों ने सराहा। नृत्य प्रतियोगिता में बंजारा, कालबेलिया, राजस्थानी, भरतनाट्यम्, वेस्टर्न, पॉप, फॉक एवं मलयालम आदि गानों पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। प्रशासक सत्यव्रत आर्य ने आज के कार्यक्रम के संयोजन के लिए विद्यालय स्टाफ को धन्यवाद दिया। मंच संचालन विजयश्री दुबे एवं कुसुम ने किया।
स्पोर्टस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bharatpur news : Sports Meet -2017 at Vivekanand Public Senior Secondary School bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, sports meet -2017, sports meet in bharatpur, sports meet -2017 at vivekanand public senior secondary school bharatpur, fancy dress competition in bharatpur, bharatpur hindi news, bharatpur latest news, rajasthan hindi news, भरतपुर समाचार, राजस्थान समाचार, स्पोर्ट्स मीट-2017, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved