• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

भरतपुर संभाग में ऐसे चलेगी राजस्थान गौरव यात्रा, पढ़ें कार्यक्रम

भरतपुर/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि 4 अगस्त से मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे के नेतृत्व में शुरू होने वाली राजस्थान गौरव यात्रा 16 अगस्त से 20 अगस्त तक भरतपुर संभाग में रहेगी। यह 4 दिवसीय यात्रा भरतपुर संभाग में 534 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान निर्धारित 40 स्थानों पर राजस्थान गौरव यात्रा का स्वागत होगा और 15 स्थानों पर आमसभा होगी। उन्होंने बताया राजस्थान गौरव यात्रा भरतपुर संभाग में 17 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी तथा संभाग के 4 जिले सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर और धौलपुर में होकर निकलेगी।
उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे सुबह 9 बजे हैलिकॉप्टर द्वारा रणथम्भौर पहुंचकर प्रथम पूज्य आराध्य गणेशजी के दर्शन कर यात्रा शुरू करेंगी। 10 बजे बजरिया सवाई माधोपुर पहुंचेंगी। वहां यात्रा का भव्य स्वागत होगा। इसके बाद 10:30 बजे सूरवाल पहुंचने पर यात्रा का स्वागत होगा। वहां से चलकर राजस्थान गौरव यात्रा 11 बजे भाड़ौती, 11:30 बजे बहतेड़, दोपहर 12 बजे मलारना पहुंचेगी। इन सभी स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा।

दोपहर 12:30 बजे यह यात्रा बाटोदा बामनवास पहुंचेगी। वहां आमसभा होगी। 2 बजे यात्रा मोरपा पहुंचेगी, वहां यात्रा का स्वागत होगा। मोरपा के बाद जीवद नदी (गंगापुर सिटी) होकर 3 बजे यह यात्रा अमरगढ़ चौकी पहुंचेगी। इन दोनों स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। अपराह्न 3:30 बजे गंगापुर सिटी में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आम सभा को संबोधित करेंगी। शाम 5:30 बजे कुडगांव, सपोटरा और 6 बजे पटोर में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। शाम 7 बजे करौली में आमसभा होगी। बाद में करौली में ही मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगी। इस दिन कुल 115 किलोमीटर का सफर यात्रा तय करेगी।
17 अगस्त को सुबह करौली से शुरू होकर 10 बजे यात्रा गुडला (करौली) पहुंचेगी। यहां से 10: 30 बजे सुन्दरपुरा, 11 बजे कटकट मोड़ 11:30 बजे पर काचरौली होकर दोपहर 12 बजे यात्रा हिंडौन सिटी पहुंचेगी। इन तीनों स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा और हिंडौन सिटी में आमसभा होगी। हिंडौन सिटी से चलकर 1 बजे यात्रा गढ़ी पनमेडा (हिंडौन सिटी) पहुंचेगी। यहां से 1: 30 बजे लपावली (टोडाभीम), 2 बजे नांगल शेरपुर और 2: 15 बजे टोडाभीम पहुंचेगी। लपावली और नांगल शेरपुर में यात्रा का स्वागत होगा। टोडाभीम में आमसभा होगी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bharatpur news : Rajasthan Gaurav Yatra will be run in Bharatpur division, Read the program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, rajasthan gaurav yatra, rajasthan gaurav yatra in bharatpur, bjp state media in charge vimal katiyar, chief minister vasundhara raje, cm raje, bharatpur hindi news, bharatpur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan bjp, political news, भरतपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान भाजपा, पॉलिटिकल न्यूज, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, भरतपुर संभाग, राजस्थान गौरव यात्रा भरतपुर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सीएम राजे, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved