• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहर में जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध

bharatpur news : Preparation of the district administration for state-level Republic Day celebrations in bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में आने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों को लेकर लोहागढ़ स्टेडियम, हीरादास बस स्टैंड तथा सरकूलर रोड सहित शहर में उनके आगमन स्थलों पर हो रहे अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। नगर निगम एवं यूआईटी द्वारा हीरादास से कुम्हेर गेट एवं सेवर रोड की तरफ ठेली, ढकेल वाले तथा फुटपाथी दुकानदारों को हटाकर रास्ता चौड़ा कराया जा रहा है। बुधवार को भी यह कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई के विरोध में ठेली ढकेल एवं फुटपाथी दुकानदारों ने समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद गिरधारी तिवारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर कहा कि 10 दिन तक इन दुकानदारों को हटाए जाने से इनके सामने होने वाले रोजी-रोटी के संकट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गिरधारी तिवारी ने कहा कि यह मजदूर रोजाना की दिहाड़ी पर कार्य कर अपना गुजर बसर करते हैं। 15 दिन कार्य नहीं करने पर इनके भूखे मरने की नौबत भी आ सकती है। इनकी परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें ढकेल लगाने की स्वीकृति दी जाए। इस पर जिला कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने 23 से 26 जनवरी तक फुटपाथ एवं सड़क खाली रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समाजसेवी उत्तम शर्मा एडवोकेट सहित भारी संख्या में ठेली फुटपाथ वाले श्रमिक मौजूद थे। इसी प्रकार थड़ी ठेली मजदूर यूनियन के द्वारा कामरेड नत्थी लाल तथा सरदार करतार सिंह के नेतृत्व में मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप इस कार्य प्रणाली को रोकने की तथा ढकेल वालों के स्थायी समाधान की मांग की गई। इस पर प्रशासन ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bharatpur news : Preparation of the district administration for state-level Republic Day celebrations in bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, bharatpur district administration, encroachment in bharatpur, state-level republic day in bharatpur, state-level republic day, rajasthan chief minister vasundhara raje, cm raje, bharatpur hindi news, bharatpur district collector dr narendra kumar gupta, bharatpur latest news, rajasthan hindi news, भरतपुर समाचार, राजस्थान समाचार, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, भरतपुर जिला प्रशासन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved