भरतपुर। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी सहित महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और भरतपुर के मिनी सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीएम वसुंधरा राजे के पुतले भी फूंके गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा की अध्यक्षता में दिए धरने में कांग्रेसी नेता सरकार पर जमकर बरसे और आगामी चुनावों में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आई है, दिन-रात महंगाई बढ़ाई जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसकी वजह से सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि जनता केंद्र और राज्य सरकार की कारगुजारियों से ऊब चुकी है और इसका जवाब जनता आगामी चुनावों में सरकार को देगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुतले फूंके।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope