भरतपुर। यूथ कांग्रेस ने अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा की ऐतिहासिक जीत पर गुरुवार को लक्ष्मण मंदिर पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौधरी के नेतृत्व में पटाखे चलाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मौके पर दुष्यंत चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगार व किसानों की कर्ज माफी को लेकर जनता में चार साल से आक्रोश था, जो उप चुनाव में दिखाई दिया। इन चुनाव में राजस्थान की जनता ने अपना मन कांग्रेस पार्टी के लिए बना लिया है। इस मौके पर वैभव चौधरी पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, विनीतपाल, दिगम्बर खटाना, सुरेन्द्र सिंह टीटू प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस, प्रशांत उपमन, ज्ञानू करौला, शीतल गोस्वामी, सुमित माहेश्वरी, चरन सिंह गुर्जर, आशीष पाठक, नमन चौधरी, रवि लवानियां, बिट्टू भोंट, अंकुर गोयल, पुष्पेन्द्र गड़ासिया, गुमान जाटव, गुडडू सहित अन्य यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope