भरतपुर। विधानसभा चुनाव में अभी टाइम है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बहुजन समाज पार्टी की तरफ से शहर के ओम कॉम्पलेक्स में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें बसपा के नदबई प्रभारी जोगिन्द सिंह अवाना ने बताया कि भरतपुर के उच्चैन में बसपा की ओर से भाईचारा बनाओ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी धर्मवीर सिंह होंगे। कार्यक्रम में भाईचारा बनाओ को लेकर काफी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस मौके पर भरतपुर के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह परनामी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के 250 गांव में सम्पर्क किया है। आगामी दिनों में इसी तरह के सम्मेलन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा और कांग्रेस से अब लोग ऊब चुके हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर बसपा के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। इसके लिए जमीनी स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान : 10 मई को होंगे चुनाव,13 मई को परिणाम
देश पर शासन करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं राहुल : अश्विनी वैष्णव
राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल जारी,प्राइवेट अस्पताल बेचने के जारी किए विज्ञापन
Daily Horoscope