भरतपुर। शहर में आतंक का पर्याय बन चुके सांडों एवं गायों को पकड़ने में नाकाम नगर निगम प्रशासन के खिलाफ गुरुवार शाम को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्षद एवं पूर्व पार्षदों की मौजूदगी में लक्ष्मण मंदिर चौक पर नगर निगम मेयर शिव सिंह भोंट और आयुक्त शिवचरण मीणा का पुतला फूंक कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में वक्ताओं ने निगम प्रशासन पर लापरवाही और अकूत भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कार्यकाल के साढ़े तीन साल में निगम ने आवारा पशुओं को पकड़ने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया और ना ही कोई रूपरेखा तैयार की गई। आए दिन सांड़ों की धींगामस्ती में लोगों की जान जा रही है, लोग घायल हो रहे हैं। हाल ही सूरजपोल चौराहे पर हुई घटना में हुई एक छोटे बच्चे की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। करीब 11 साल पहले नीमदा गेट पर एक व्यापारी जनकराज पंजाबी की भी मौत हो गई थी, आज उसकी पत्नी वंदना देवी भी मौके पर मौजूद थीं, जिनको आज तक निगम की ओर से कोई राहत प्रदान नहीं की गई है।
शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला ने कहा कि वह सदन में पिछले साढ़े तीन साल से निरंतर बंदरों एवं सांडों और गायों की समस्या उठा रहे हैं लेकिन मेयर एवं आयुक्त ने इसे कभी गंभीर रूप से नहीं लिया और इस नाजुक मुद्दे पर सरकारी पैसों का खूब गबन किया। शुक्ला ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा एवं निगम प्रशासन के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। अंत में मेयर और आयुक्त का पुतला फूंक कर नारेबाजी की गई।
इस दौरान शहर अध्यक्ष एवं पार्षद संजय शुक्ला, निगम में नेता प्रतिपक्ष इंद्रजीत भारद्वाज, पार्षद एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी, सेवादल के जिलाध्यक्ष दाऊदयाल जोशी, दयाचंद पचौरी, सौरभ धाऊ, राकेश पठानियां, योगेश उपमन, पूर्व पार्षद मनोज शर्मा, योगेंद्र सिंह डागुर, अशोक लवानियां, राजेन्द्र सारस्वत, नगेन्द्र भारद्वाज, उदय सिंह गुर्जर, सियाराम कोली, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष बबीता शर्मा, अशोक ताम्बी, एन.एस.यू. आई.के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र गुर्जर, मनीष शर्मा, इंटक जिलाध्यक्ष विद्यासागर शर्मा, ज्ञानसिंह करौला, संजय चंदेला ने अपनी बात रख कर निगम प्रशासन को कोसा। इस मौके पर लोकेश लोहागढ़, दमोदर डागुर, ओमवीर सिंह, अमित गहलोत, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बॉबी सहारा, वंदना, शहीद खान, मूर्ति, अनीश खान, अभिषेक शुक्ला, सन्नी शुक्ला, अंकुर सोनी, आलोक करौला, श्याम अरोड़ा एवं दीपक शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
कोर्ट ने दिया ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने को सील करने का आदेश, सीआरपीएफ तैनात
देश कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर चिंतित, आंसू गैस के गोले दागना गलत: केजरीवाल
ओवैसी और महबूबा मुफ्ती को फिर से पढ़ना चाहिए इतिहास - केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
Daily Horoscope