• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जगद्गुरु बल्लभाचार्य महाराज से लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार

bharatpur news : arrested Another accused of robbing Jagadguru ballabhacharya Maharaj - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। कामां के पंचम पीठाधीश्वर जगद्गुरु बल्लभाचार्य महाराज के साथ गत दिनों हुई लूट के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को रविवार को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से लूटे गए सभी सामान एवं आरोपियों की जानकारी ली जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के थाना बिछौर के गांव फूसेंटा में दबिश दी गई, जहां स्थित पहाड़ से आरोपी इमरान पुत्र गफ्फार कुरैशी निवासी फूंसेता थाना बिछौर हरियाणा को वल्लभाचार्य के साथ हुई लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और पुलिस टीमें हरियाणा में अन्य आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह कविया के नेतृत्व डीएसपी राय सिंह बेनीवाल, डीग डीएसपी अनिल मीणा, नगर थाना अधिकारी, डीग थाना अधिकारी, जुरहरा थाना अधिकारी आशुतोष चारण सहित अन्य पुलिस टीम ने पहाड़ों में आरोपी का पीछा कर दबोच लिया। गौरतलब है की इस मामले में पुलिस पूर्व में गैंग के सरगना की पत्नी जरीना को हरियाणा के वहीं थाना क्षेत्र के गांव चिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके कब्जे से तीन-साढ़े 300 साल पुरानी प्राचीन मूर्ति तथा पूजा-पाठ का अन्य सामान बरामद किया जा चुका है। पुलिस लूट के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bharatpur news : arrested Another accused of robbing Jagadguru ballabhacharya Maharaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, robbery in bharatpur, loot in bharatpur, jagadguru ballabhacharya maharaj, bharatpur sp anil kumar tank, robbery with jagadguru anchampithadishwar, mahaprabhu vallabhacharya maharaj, shri madan mohan ji temple kaman, bharatpur hindi news, bharatpur latest news, rajasthan hindi news, भरतपुर समाचार, राजस्थान समाचार, पंचम पीठाधीश्वर जगद्गुरु बल्लभाचार्य महाराज, लूट, कामां, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved