• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शुभलक्ष्मी एवं राजश्री योजना में किए जाने वाले भुगतान पर निगरानी रखने के निर्देश

bharatpur news :  meeting of District Health Committee held in bharatpur Collectorate Auditorium - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौथीराम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सी.आर. मीणा ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया रोगियों की सुविधा एवं भुगतान राशि की सुरक्षा के लिए की गई है। इस प्रक्रिया का भुगतान राशि में शत प्रतिशत उपयोग कर भुगतान राशि के अन्तर को शून्य स्तर पर लाना होगा, जिससे योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके। उन्होंनें सभी बीसीएमओ को निर्देश दिए कि वे शुभलक्ष्मी योजना एवं राजश्री योजना के तहत किए जाने वाले भुगतान पर प्रभावी निगरानी रखें, जिससे लक्ष्यों के अन्तर को कम कर उपलब्धि में वृद्धि की जा सके। उन्होंने समस्त पीएचसी एवं सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र की एक-एक ग्राम पंचायत का चयन कर जारी जन्म प्रमाण पत्रों के आधार पर जननी सुरक्षा योजना का शत-प्रतिशत भुगतान करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल शर्मा ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नसबंदी मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आरसीएचओ असित श्रीवास्तव ने जिले में कम टीकाकरण में गति लाकर उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा विभाग की मुख्यमंत्री राजश्री योजना, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, राजस्थान जननी सुरक्षा योजना, कुपोषण उपचार केन्द्र सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bharatpur news : meeting of District Health Committee held in bharatpur Collectorate Auditorium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, meeting of bharatpur district health committee, bharatpur collectorate auditorium, shubhalakshmi scheme, rajshree scheme, family welfare program in bharatpur, bharatpur hindi news, rajasthan hindi news, भरतपुर समाचार, राजस्थान समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved