• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : कुम्हेर गेट के पास करोड़ों की जमीन अतिक्रमण से मुक्त

Bharatpur Municipal Corporation takes major action: Land worth crores of rupees near Kumher Gate freed from encroachment - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुम्हेर गेट क्षेत्र में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। निगम की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई और मौके पर किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त जवान तैनात किए गए।

नगर निगम की यह कार्रवाई आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई और प्रशिक्षु आईएएस भानु शर्मा के नेतृत्व में की गई। निगम टीम ने सुबह से ही अभियान शुरू करते हुए कुम्हेर गेट के समीप बने अवैध निर्माणों और बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया, जिससे यह भूमि फिर से निगम के नियंत्रण में आ गई। आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि संबंधित भूमि नगर निगम की संपत्ति है, जिसे कई वर्ष पहले अस्थायी रूप से एक व्यक्ति को किराए पर दिया गया था। किरायेदारी अवधि समाप्त होने के बाद भी व्यक्ति ने कब्जा नहीं छोड़ा, बल्कि पूरे भूखंड पर निर्माण कार्य कर लिया और चारों ओर पक्की दीवार खड़ी कर दी। निगम ने कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद जब कब्जा नहीं छोड़ा गया, तब बुधवार को बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
आयुक्त ने कहा कि यह भूमि करोड़ों रुपये मूल्य की है और नगर निगम की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम प्रशासन की स्पष्ट नीति है कि सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव या भेदभाव के कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से बाउंड्री वॉल और पक्के निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही और निगम कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी से अभियान को अंजाम दिया।
नगर निगम प्रशासन ने कहा है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार चलाया जाएगा, और जिन लोगों ने सरकारी या निगम भूमि पर कब्जा किया है, उन्हें किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी। निगम का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाना है ताकि नागरिक सुविधाओं का विस्तार सुचारू रूप से किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur Municipal Corporation takes major action: Land worth crores of rupees near Kumher Gate freed from encroachment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, municipal corporation, major action, encroachment, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved