• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने उठाया मुद्दा : बहनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण डेढ़ साल बाद भी नहीं हो पाया

Bharatpur MLA Dr. Subhash Garg raised the issue: Construction of Bahnera Community Health Center building could not be completed even after one and a half years - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को भरतपुर विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने बहनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लंबित निर्माण कार्य का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को आगाह करते हुए कहा कि फरवरी 2023 में टेंडर कार्यादेश जारी होने के बावजूद, अक्टूबर 2024 तक पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट अब तक शुरू भी नहीं हो सका है।

विधायक गर्ग ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और कहा कि जिला कलेक्टर को बार-बार फोन करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अफसरों की हठधर्मिता के कारण जनता को चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी की सिफारिश और बजट का पेंच
उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने पुराने भवन को तोड़कर नया बनाने की सिफारिश की थी, जिसके लिए 4.51 करोड़ की टैक्निकल सेंक्शन मिली थी, लेकिन टेंडर की प्रक्रिया के बाद 3.95 करोड़ रुपये की राशि तय हुई। बावजूद इसके, काम अब तक ठप है।
सरकार बनाम अधिकारी : जवाबदेही कौन लेगा?
विधायक ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ समय पर काम पूरा करना चाहती है, लेकिन अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। उन्होंने अफसरों की जिम्मेदारी तय करने और ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
अब देखना यह होगा कि सरकार इस गंभीर मसले पर क्या कदम उठाती है या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur MLA Dr. Subhash Garg raised the issue: Construction of Bahnera Community Health Center building could not be completed even after one and a half years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, mla, dr subhash garg, bahnera, community health, center, building, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved