• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाले का निर्माण नहीं होने पर भरतपुर मेयर की गाड़ी कुर्क, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

Bharatpur Mayor , if no drainage is built - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। नाले का निर्माण नहीं होने पर परिवादी की याचिका पर सुनवाई करते हुए स्थाई लोक अदालत ने फैसला करते हुए नगर निगम भरतपुर के मेयर और आयुक्त की गाड़ियों को कुर्क कर दिया गया है और उसकी नीलामी की जाएगी । जिससे नीलामी के बाद जो रूपये आएंगे उससे नाले का निर्माण कराया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड नंबर 40 में रहने वाले नन्द किशोर ने स्थाई लोक अदालत में नगर निगम के खिलाफ नाला निर्माण नहीं होने पर 8 अगस्त 2017 को याचिका लगाईं थी की उसके क्षेत्र में नाले का निर्माण नगर निगम द्वारा नहीं कराया गया है जिससे वहां जलभराव की समस्या बनी रहती है जिस पर स्थाई लोक अदालत ने नगर निगम के मेयर शिवसिंह भौंट व कार्यवाहक आयुक्त मान सिंह मीणा की गाड़ियों को कुर्क करने का आदेश दिया । जिसकी पालना के लिए सिविल कोर्ट के कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नगर निगम के मेयर शिव सिंह भोंट व् आयुक्त की सरकारी गाड़ियों को कुर्क किया गया। नगर निगम के मेयर शिव सिंह भोंट ने बताया की कोर्ट ने उनकी गाड़ियों को कुर्क करने के आदेश दिए है लेकिन जिस नाले का विवरण है वह नाला हमारे क्षेत्र में नहीं आता है वल्कि यूआईटी में आता है साथ ही हमारे पास बजट नहीं है इसलिए निगम नाले निर्माण के लिए 70 लाख रूपये कहा से लाये द्य आज कोर्ट ने हमारी गाड़ियां कुर्क करा दी है जिसके बाद हम निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कैसे जायेंगे। जिला न्यायालय के कर्मचारी वीरेंदर कुमार गुप्ता ने बताया की कोर्ट ने विगत फरवरी 2018 को एक याचिका पर फैसला सुनाया था कि नगर निगम को नाला निर्माण करना चाहिए लेकिन नाला निर्माण नहीं हुआ जिस पर कोर्ट ने निगम की दोनों गाड़ियों को कुर्क करने के आदेश दिए है जिसकी पालना करवाई गयी है याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राकेश शर्मा ने बताया की नाला निर्माण करने का मामला था जिसकी पालना नगर निगम ने नहीं की थी इसलिए आज कोर्ट ने दोनों गाड़ियों को कुर्क
करने के आदेश दिए है।
निगम मेयर शिवसिंह भौंट ने वाहन कुर्की का मामला निगम की बजट बैठक में उठाते हुए कोर्ट के मामलों में वकीलों की लापरवाही मानते हुए कहा कि निगम के विकास एवं कोर्ट संबंधी विवादों में सही पैरवी करने के संबंध में निगम के वकीलों की बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे निगम आयुक्त की अध्यक्षता में बुलाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur Mayor , if no drainage is built
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur mayor, bharatpur news, rajasthan hindi, bharatpur news, mayor shivsingh bhunt, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved