• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : देर रात्रि को परचून की दुकान में लगी भीषण आग,लाखों रुपए का हुआ है नुकसान

Bharatpur: Fierce fire broke out in the grocery shop late at night, loss of lakhs of rupees - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर के नगर निगम के सामने एक बड़ा हादसा होने से टल गया। देर रात्रि को बेकरी के बगल में परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की वजह से बेकरी की गोदाम में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली, और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। बेकरी के ऊपर बेकरी मालिक का परिवार भी रह रहा था। गनीमत यह रही कि उन्हें समय पर घर से नीचे उतार लिया गया। नगर निगम के सामने सेवा बेकरी को दो भाई अन्नू और सुरेश चलाते हैं। जिसमें 1 भाई सुरेश परचून की दुकान करता है और यह दुकान काफी लंबी थी इसके पीछे ही बेकरी का गोदाम था जहां पर बेकरी का केक बिस्किट पिज्जा बर्गर पेटीज आदि बेकरी का सामान बनाया जाता था ।बेकरी के ऊपर ही उन्होंने मकान बनाया हुआ है। जहां उनका परिवार रहता है। रात 10: बजे दोनों भाई अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए तभी रात्रि को 11:00 बेकरी के बगल में परचून की दुकान में शार्ट सर्किट से अचानक भीषण आग दुकान में लग गई। आग लगने का पता बेकरी मालिक को नहीं लगा। जबकि बेकरी मालिक का परिवार बेकरी के ऊपर ही था। एक राहगीर ने बेकरी में आग लगते हुए देखा तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बेकरी मालिक के परिवार को समय से नीचे उतार लिया गया।
जब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। दमकल के कर्मचारी आग बुझाने में लग गए। बेकरी में एक सिलेंडर रखा था। उसने आग पकड़ ली और करीब 1 बजकर 30 मिनट पर तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिससे बेकरी की पट्टियां टूट गईं। गनीमत यह रही कि, परिवार के लोगों को पहले ही उतार लिया गया था। घटना की सूचना पर ADM सिटी बीना महावर और नगर निगम के आयुक्त सुभाष चंद्र गोयल मौके पर पहुंच गए। करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur: Fierce fire broke out in the grocery shop late at night, loss of lakhs of rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, cylinder, bakery, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved