• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने पानी निकासी को लेकर किसानों का धरना

Bharatpur: Farmers Dharna in front of Collectorate Office for Water Drainage - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। सर्दी दस्तक दे चुकी है लेकिन फिर भी लोग जल निकासी के लिए प्रशासन के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे है.जिले के 20 गांव के लोग के खेतों में जमा बारिश का पानी आफत बना हुआ है.किसानों की फसल नष्ट होने के साथ साथ आगामी फसल बोने में असमर्थ हैं.इसी के चलते जिला कलेक्ट्रेट के सामने अखिल भारतीय किसान महासभा जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा. इस दौरान वहां से एसडीएम निकल रहे थे और एसडीएम की गाड़ी रोकर किसानों ने उनका घेराव कर दिया. किसानों ने एसडीएम से पानी की निकासी की मांग की.किसानों के घेराव को देखते हुए एसडीएम पैदल अपने दफ्तर तक गए.

किसान महासभा के जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह ने बताया कि करीब तीन माह से जिले के जघीना, पीरनगर, गामड़ी सहित 20 गांवों के खेतों में बारिश का पानी जमा है. जिसके चलते बाजरे की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई और आगामी फसल की बुवाई के लिए खेत तैयार नहीं है. तीन माह से जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया लेकिन आश्वासन के बावजूद भी हालत जस की तस है. जिला कलेक्ट्रेट के सामने अखिल भारतीय किसान महासभा जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पानी निकासी के लिए धरना किया जा रहा था. इस दौरान वहां से एसडीएम राजीव कुमार निकल रहे थे. तो किसानों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाड़ी के आगे खड़े हो गए. किसानों ने एसडीएम का घेराव करते हुए उनसे पानी निकासी की मांग की और कहा कि आप लिखित में आश्वासन दीजिए. एसडीएम किसानों से समस्या के समाधान की बात कहते रहे लेकिन किसानों ने लिखित में देने को कहा तो एसडीएम पैदल ही अपने दफ्तर के लिए निकल गए.
किसानों का कहना है जब तक मांग पूरी नहीं होगी यह धरना ऐसे ही चलता रहेगा..

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur: Farmers Dharna in front of Collectorate Office for Water Drainage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, farmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved