• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर ने सीएफसीडी योजना के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Bharatpur. District Collector Conducts Surprise Inspection of CFCD Scheme Works - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने रविवार को नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिटी फ्लड कंट्रोल ड्रेनेज (सीएफसीडी) योजना के तहत संचालित नाला निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने रेड क्रॉस सर्किल, चांदपोल गेट, रणजीत नगर एवं पुष्प वाटिका क्षेत्रों में चल रहे प्रमुख सीएफसीडी प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, अतिरिक्त टीमों की तैनाती करने तथा प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रेड क्रॉस सर्किल एवं चांदपोल क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य की प्रगति का रिकॉर्ड रखने के लिए अधीक्षण अभियंता को फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि नाला निर्माण के कारण जहां कहीं जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी का डायवर्जन किया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। पुष्प वाटिका क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य को मार्च माह तक पूरा करने के लिए 15 दिनों के भीतर तीन अतिरिक्त टीमों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोपरि है, ताकि भरतपुरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई, अधिशाषी अभियंता भरत कुमार, सहायक अभियंता गजेन्द्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता अजीत, डीपी एमडी धाकड़ सहित संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur. District Collector Conducts Surprise Inspection of CFCD Scheme Works
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, district collector, conducts, surprise, inspection, cfcd scheme works, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved