|
भरतपुर। बयाना पंचायत समिति के गांव पुरावाई खेड़ा के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर चारागाह भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि पर गौशाला, पशु चिकित्सालय और खेल मैदान बनाए जाने चाहिए, लेकिन कुछ दबंगों ने इस पर अवैध कब्जा कर खेती शुरू कर दी है और कुछ जगहों पर निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पुरावाई खेड़ा द्वारा गांव के गणमान्य लोगों और आम जनता से विचार-विमर्श कर चारागाह भूमि को आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कुछ दबंग लोगों ने इस भूमि पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी और निर्माण कार्य भी कर रहे हैं, जिससे गांव के पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की मांग – अवैध निर्माण हटे, चारागाह भूमि की हो बाउंड्री
गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि – चारागाह भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए। पक्के निर्माण को ध्वस्त किया जाए। चारागाह भूमि के चारों ओर बाउंड्री कराई जाए। गौशाला, पशु चिकित्सालय और खेल मैदान का निर्माण किया जाए।
जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान गांव के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बाइट: उत्तम सिंह, स्थानीय निवासी
"गांव के लोगों की यही मांग है कि चारागाह भूमि को संरक्षित रखा जाए। यह भूमि आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित थी, लेकिन दबंगों ने इसे नष्ट करने की ठान ली है। प्रशासन को जल्द से जल्द अवैध कब्जा हटाकर यहां गौशाला और पशु चिकित्सालय का निर्माण करवाना चाहिए।"
जम्मू-कश्मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'स्तब्ध हूं'
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप
प्रदूषण और सड़क हादसे कम करने में बच्चे निभाएं सामाजिक जिम्मेदारी : नितिन गडकरी
Daily Horoscope