भरतपुर। यहां श्रमिकों से भरी एक बस में हाईवोल्टेज करंट आने से 28 लोग झुलस गए। करंट से झुलसे लोगों को भुसावर महवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 100 सवारियां मौजूद थीं। गंभीर रूप से झुलसे 5 लोगों को भुसावर से आर बी एम अस्पताल के लिए रैफर किया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटना भुसावर थाने के गांव मजाजपुर के पास रात 12 बजे की है। हादसा हाईटेंशन लाइन के नीचे से बस के गुजरने पर बस तारों से छू गई और करंट लगने के साथ ही धमाका हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हताहत लोगों को अस्पताल भिजवाया। करंट से झुलसे सभी मजदूर एक ईंट भट्टा से वापस अपने गांव यूपी के पीलीभीत जा रहे थे।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope