• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : कांग्रेस कार्यकर्ता नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटें- चोपदार

Bharatpur: Congress workers should get busy preparing for urban body and panchayat elections - Chopdar - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार के देर रात भरतपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिला अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष शहीद खान के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने एम डी चोपदार को साफा बांधकर, माला पहनाकर, स्मृति चिह्न भेंट कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार ने भरतपुर के कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ के कार्यकर्ता हमेशा से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर अभी से मजबूत रणनीति बनाने तथा पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया।
चोपदार ने भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से संविधान व जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने की बात कही। दौरे के दौरान एम डी चोपदार ने डीसीसी डीग के अध्यक्ष राजीव कुम्हेर तथा जिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर के संगठन महासचिव योगेश सिंघल से दोनों जिलों की संगठनात्मक गतिविधियों और अल्पसंख्यक विभाग की सक्रिय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर दयाचंद पचौरी, गुलशाद खान, पार्षद राकेश पठानिया, गजराज सिंह, प्रेम प्रजापत, दिगम्बर खटाना, ओमप्रकाश प्रजापति, उपेंद्र चंदेला, सतपाल सरदार, विष्णु गर्ग, नदीम मलिक, मुस्ताक अहमद, सुल्तान खान, रिजवान खान, अकरम खान और फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur: Congress workers should get busy preparing for urban body and panchayat elections - Chopdar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: md chopdar congress bharatpur visit, shahid khan minority department bharatpur, congress local body election rajasthan, yogesh singhal congress bharatpur, rajiv kumher dcc deeg, rajasthan congress minority cell event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved