• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : कैलादेवी मंदिर में सजी छप्पन भोग झांकी, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Bharatpur: Chhappan Bhog tableau decorated in Kailadevi temple, crowd of devotees gathered in the feast - Bharatpur News in Hindi

बयाना। अग्रवाल समाज की श्री कैला मैया छप्पन भोग कमेटी द्वारा शुक्रवार को बयाना स्थित प्रमुख आस्थाधाम श्री राजराजेश्वरी कैलादेवी झील के बाड़े में 12वां दिव्य मनोरथ छप्पन भोग एवं फूल बंगला झांकी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

समिति के अध्यक्ष संतोष सिंघल और व्यापार महासंघ अध्यक्ष विनोद सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंगला आरती से हुई, जिसके बाद फूल बंगला झांकी और दिव्य छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इसके बाद महंत बृज किशोर शर्मा द्वारा सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कस्बा और आसपास के इलाकों सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और अन्य प्रांतों से लगभग 8000 श्रद्धालु इस दिव्य मनोरथ छप्पन भोग झांकी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आयोजन के दौरान भंडारे का भी आनंद लिया, जो दिनभर चलता रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur: Chhappan Bhog tableau decorated in Kailadevi temple, crowd of devotees gathered in the feast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, chhappan, bhog, tableau, decorated, kailadevi temple, crowd, devotees, gathered, feast, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved