• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में कोऑपरेटिव बैंक में 8 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bharatpur: 8 lakh theft in Cooperative Bank exposed, three accused arrested - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिले के भुसावर थाना क्षेत्र स्थित दी कोऑपरेटिव बैंक में 5-6 दिसंबर की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चोरी की राशि 8 लाख 14 हजार 200 रुपये थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से सभी हरियाणा के निवासी हैं। आरोपियों ने बैंक की तिजोरी और जंगला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जेल में बैठकर चोरी की योजना बनाई थी। जेल में मुलाकात के बाद तीनों ने मिलकर बैंक को टारगेट किया था। पकड़े गए आरोपियों में अमित उर्फ टाकन, वतन और मक्खन शामिल हैं, जो पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और चोरी की रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि शुरुआती दौर में जांच में कठिनाई आई, लेकिन साइबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक ईको गाड़ी की पहचान की, जो हरियाणा के जींद में रजिस्ट्रेड थी। इसके बाद जींद और करनाल पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपियों ने पुलिस से कहा कि बैंकों में सुरक्षा की कमी के कारण उन्हें लूटने में आसानी हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur: 8 lakh theft in Cooperative Bank exposed, three accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, 8 lakh, theft, cooperative, bank, exposed, three, accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved