• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : 3-4 करोड़ की जमीन के विवाद में युवक का अपहरण, पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसियों पर लगा आरोप

Bharatpur : Young man kidnapped, beaten to death over a land dispute worth 3-4 crore rupees - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित तुहिया गांव में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक 24 वर्षीय युवक की कथित तौर पर अपहरण के बाद बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसियों पर युवक का घर से अपहरण कर लाठी-डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चचेरे भाई रूपेश के अनुसार, तुहिया गांव निवासी 24 वर्षीय सुशील पुत्र सुखदेव उर्फ प्रधान सोमवार रात अपने घर पर सो रहा था। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी गजेंद्र सिंह, योगेश, जयदेव, ममता, संगीता सहित अन्य लोग उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने उसे अपने घर ले जाकर लाठी-डंडों, लोहे के सरियों और धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गंभीर हालत में सुशील को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी शव को अस्पताल की मोर्चरी में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उद्योग नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया।
रूपेश कुमार ने बताया कि मृतक सुशील अविवाहित था और उसके माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। उसका बड़ा भाई मजदूरी करके परिवार चलाता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुशील के हिस्से में लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये की जमीन आती है, जिस पर कब्जा करने की नीयत से आरोपियों ने पहले भी उसके साथ मारपीट की थी। इस बार जमीन हथियाने के मकसद से ही उसका अपहरण कर हत्या की गई है।
उद्योग नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सुशील की मारपीट से मृत्यु होने की सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत में फिलहाल प्रॉपर्टी विवाद का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur : Young man kidnapped, beaten to death over a land dispute worth 3-4 crore rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur crime news, tuhiya village murder case, udyog nagar police station bharatpur, property dispute murder bharatpur, bharatpur youth killed land dispute, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved