• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : कृष्णा नगर में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, हाथ पर गुदे नाम से हुई पहचान

Bharatpur : Young man body found in vacant plot in Krishna Nagar, identified via name tattooed on his arm - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा नगर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एसबीआई (SBI) बैंक के सामने स्थित एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। खुले प्लॉट में शव होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों का भारी मजमा लग गया। सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच का जिम्मा संभाला। मथुरा गेट थाने के एएसआई राकेश मान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर एसबीआई बैंक के सामने एक प्लॉट में एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब शव का बारीकी से निरीक्षण किया, तो मृतक के हाथ पर 'शंकर' नाम गुदा हुआ दिखाई दिया।

इस सुराग के आधार पर पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई, तो उसकी पहचान शंकर पुत्र बच्चू सिंह के रूप में हुई। मृतक भरतपुर के ही मथुरा गेट थाना इलाके के बिजलीघर के पास स्थित हरिजन बस्ती का निवासी था।
घटना की गंभीरता और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी तलब किया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का गहनता से मुआयना किया और वहां से फिंगरप्रिंट्स सहित अन्य आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मॉर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, इसका वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur : Young man body found in vacant plot in Krishna Nagar, identified via name tattooed on his arm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, mathura gate police station, dead body found bharatpur, krishna nagar sbi bank, forensic science lab bharatpur, rbm hospital mortuary, rakesh maan asi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved