• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुर्वेद नर्स, कंपाउंडर, आशा सहयोगिनी व एएनएम मेडिकल कैंप में दी ट्रेनिंग

Bharatpur : Training given in Ayurveda nurse, compounder, Asha Sahyogini and ANM medical camp - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर में शनिवार को आयुर्वेद विभाग द्वारा जिले में संचालित आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर कार्यरत आयुर्वेद नर्स, कंपाउंडर, आशा सहयोगिनी एवं एएनएम के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त निदेशक डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा थे। इस तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिरिक्त निदेशक डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा, संजीव तिवारी सहायक निदेशक, डॉ. महेन्द्र गुप्ता उपनिदेशक, निदेशालय आयुर्वेद विभाग अजमेर के सहायक निदेशक डॉ बी डी शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भगवान धनवंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। पहले दिन डॉ. संजीव तिवारी ने कर्तव्यों पर जानकारी दी। जिसके बाद डॉ नवीन शर्मा ने रिपोर्ट करना एवं भण्डार व रिकोर्ड संधारण पर जानकारी दी। डॉ. बीडी शर्मा ने विभिन्न जांचों, प्रेगेनेंसी, हीमोग्लोबिन, यूरिन के बारे में बताया। वहीं पृकृति परीक्षण व सी वैक फार्म की भी जानकरी दी। इस मौके पर आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ महेंद्र गुप्ता ने बताया कि में इस बजट सत्र में जिले में खोले गए 18 वेलनेस सेंटर्स पर कार्यरत स्टाफ को अच्छे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की बदलते परिवेश एवं उपायों की बेहतर जानकारी दी जाने के लिए विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा तीन दिन व्याख्यान एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे आमजन सरकार द्वारा खोले गए आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर कार्यालय प्रतिनिधि उमाशंकर शर्मा, राकेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, रामबाबू पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur : Training given in Ayurveda nurse, compounder, Asha Sahyogini and ANM medical camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, training, ayurveda, nurse, compounder, asha sahyogini, anm, medical camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved