• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : पुलिस के साये में निकली दलित बेटी की बारात, दबंगों ने दी थी मुख्य रास्ते से न निकलने की धमकी

Bharatpur : Dalit Bride Wedding Procession Held Under Police Protection After Threats from Local Bullies - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर | जिले के रूपवास इलाके के सज्जन बास गांव में सोमवार रात एक शादी चर्चा का विषय बनी रही। यहाँ एक परिवार को अपनी बेटी की बारात निकलवाने के लिए प्रशासन और भारी पुलिस बल की मदद लेनी पड़ी। दबंगों की धमकी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बारात सुरक्षित रूप से मुख्य मार्ग से निकाली गई। सज्जन बास निवासी विजेंद्र जाटव की बेटी माधुरी की शादी 20 अप्रैल को तय थी। विजेंद्र का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उन्हें गांव के मुख्य रास्ते से बारात ले जाने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। दबंगों का कहना था कि 'पुरानी परंपरा' के अनुसार बारात को मुख्य मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते से ले जाया जाए। विजेंद्र ने बताया कि जिस वैकल्पिक रास्ते का दबाव बनाया जा रहा था, वहाँ भारी कीचड़ जमा था और बारात का निकलना नामुमकिन था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीड़ित पिता ने एसडीएम (SDM) से सुरक्षा की गुहार लगाई।
शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। सोमवार शाम बारात निकासी से पहले ही:
सुरक्षा बल : रूपवास थानाधिकारी विनोद मीणा के नेतृत्व में 15 पुलिसकर्मी गांव में तैनात कर दिए गए।
अधिकारियों की मौजूदगी : तहसीलदार अमित शर्मा और पुलिस बल पूरी रस्म होने तक मौके पर डटे रहे।
पुलिस की सख्त निगरानी और प्रशासनिक मौजूदगी को देख विरोध करने वाले तत्व पीछे हट गए। थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी की सूचना मिली थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा मुहैया कराई गई। बारात बिना किसी तनाव के मुख्य रास्ते से निकाली गई और विवाह की रस्में शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur : Dalit Bride Wedding Procession Held Under Police Protection After Threats from Local Bullies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, dalit bride wedding, police protection, roopwas bharatpur, social discrimination, rajasthan administration, sdm bharatpur, police patrolling, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved