• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद् द्वारा भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित

Bharat Vikas Parishad organised Bharat Ko Jaano, National Group Song Competition - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भारत विकास परिषद् शाखा भरतपुर द्वारा मंगलवार को स्थानीय अभिनंदन मैरिज होम पाई बाग पर सुबह 9 बजे से विभिन्न विद्यालयों के बीच भारत को जानो अंतरविद्यालय प्रश्न मंच और राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। सर्वप्रथम परिषद् अध्यक्ष मुनीषअग्रवाल,जिला समन्वयक शंकर लाल अग्रवाल,सचिव रवि जिंदल,महिला सहभागिता मीरा गर्ग एवं अन्य सदस्यों द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।वंदे मातरम् गीत के गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सचिव रवि जिंदल ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विभिन्न विद्यालयों में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के सहयोग से गत् 29 अगस्त को हुई शाखा स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्तीर्ण बालक बालिकाओं के बीच कल द्वितीय चरण की अंतरविद्यालयी प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई।
जिसमें वरिष्ठ वर्ग से प्रथम स्थान पर आदर्श विद्या मंदिर जवाहर नगर से दिव्यांशी और देवराज और द्वितीय स्थान पर बाबा सुग्रीव विद्यापीठ स्कूल से संजना और तनय अग्रवाल रहे।
इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग से प्रथम स्थान पर आदर्श विद्या मंदिर जवाहर नगर से देवांश और यज्ञ शर्मा और द्वितीय स्थान पर चुन्नीलाल चावला विद्यालय से बहन मानवी और दीक्षिता रहीं।
अब ये सभी विजेता प्रतिभागी हिंडौन सिटी में होने वाली प्रांतीय स्तर की भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।। विभिन्न विद्यालयों के बीच दूसरी प्रतियोगिता राष्ट्रीय समूह गान हिन्दी और संस्कृत भाषा के गायन पर आयोजित की गई।जिसमें प्रथम स्थान पर चुन्नीलाल चावला आदर्श विद्या मंदिर रंजीत नगर और द्वितीय स्थान पर श्री अग्रसेन विद्यापीठ रंजीत नगर विद्यालय रहे।
इन विद्यालयों की टीम अब गंगापुर सिटी में प्रांतीय स्तर पर होने वाली राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्रांतीय स्तर पर होने वाली दोनों प्रतियोगिताओं की तिथि एवं समय की सूचना प्रतिभागियों को परिषद् के माध्यम से विद्यालयों में भिजवा दी जाएगी।
दोनों प्रतियोगिताओं के शाखा स्तरीय और अंतरविद्यालय स्तरीय में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक पर्यावरण उमेश सिंघल,जिला समन्वयक शंकर लाल अग्रवाल,प्रतियोगिता प्रभारी विनोद मंगल,भारत शर्मा एवं डॉ रविंद्र शर्मा के अलावा राजेंद्र दंडोतिया,रोहित गोयल,संतोष गर्ग,रामावतार कोठारी,पवन अग्रवाल,कपिल गुप्ता,भागचंद बंसल,ओमप्रकाश गर्ग,सीमा मंगल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संस्कार प्रभारी डॉ लाला शंकर गयावाल द्वारा किया गया।
स्वल्पाहार के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharat Vikas Parishad organised Bharat Ko Jaano, National Group Song Competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, bharat vikas parishad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved