• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना सब्जी मंडी में कीचड़ और गंदगी का अंबार, दुकानदार और ग्राहक परेशान

Bayana Vegetable Market Plagued by Mud and Filth; Traders and Customers Distressed - Bharatpur News in Hindi

बारिश के बाद मंडी में जलभराव और कचरे से बदबू, नीचे बैठकर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों की बढ़ी परेशानी । बयाना। यहां लगातार हो रही बारिश के चलते बयाना सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंडी परिसर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ जमा होने के साथ कचरे के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी के कारण मंडी में बदबू का आलम है, जिससे दुकानदारों के साथ-साथ सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी परिसर में हालात इतने खराब हो गए हैं कि नीचे बैठकर सब्जी बेचने वाले कई दुकानदार अपनी दुकानें तक नहीं लगा पा रहे हैं। बारिश के पानी के साथ कीचड़ जमा होने से मंडी में चलना भी मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह कचरा और गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है तथा बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
हर साल वसूली, सुविधाओं के नाम पर बदहाली
दुकानदारों का आरोप है कि कृषि उपज मंडी समिति की ओर से हर वर्ष दुकानदारों से विभिन्न मदों में वसूली की जाती है, लेकिन मंडी परिसर की मूलभूत सुविधाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है और इसके बाद कीचड़ व गंदगी की समस्या पैदा हो जाती है।
दुकानदारों ने मंडी प्रशासन से मांग की है कि मंडी परिसर में तत्काल सफाई कराकर जमा कचरा हटाया जाए, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bayana Vegetable Market Plagued by Mud and Filth; Traders and Customers Distressed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, vegetable market, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved