• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना : 1 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड, 7 हजार वर्ग गज में होगा निर्माण

Bayana: Modern Bus Stand to be Built at a Cost of Rs. 1 Crore, Construction on 7,000 Square Yards - Bharatpur News in Hindi

बयाना। भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बयाना-वैर रोड पर हरनगर गांव के पास जल्द ही एक आधुनिक और हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 1 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसका निर्माण राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जाएगा।बस स्टैंड के लिए 7 हजार वर्ग गज भूमि पहले ही चिन्हित की जा चुकी है। प्रस्तावित नक्शे के अनुसार, परिसर को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। भरतपुर आगार के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि परियोजना के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।व्यावसायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावानए बस स्टैंड परिसर में खान-पान की दुकानें, चाय-नाश्ते के स्टॉल और जरूरी सामान की अन्य दुकानें संचालित की जा सकेंगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। पूरे परिसर में सुगम आवाजाही के लिए चौड़ा कॉरिडोर भी बनाया जाएगा।आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बस स्टैंडग्राउंड फ्लोर पर एक विशाल प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल) बनाया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में यात्री आराम से बैठ सकेंगे। बसों के आवागमन के लिए व्यवस्थित प्लेटफॉर्म और शेड का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी।पूछताछ केंद्र और प्रशासनिक ब्लॉकयात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र, कैश/स्टोर रूम और स्टैंड के सुचारू संचालन के लिए एक प्रशासनिक ब्लॉक भी बनाया जाएगा।इन रूटों को मिलेगा सीधा लाभनया बस स्टैंड बनने से बयाना-वैर रोड पर आवागमन आसान होगा। यहां से धौलपुर, जयपुर, हिंडौन-करौली, अलवर और भरतपुर सहित कई प्रमुख रूटों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध होंगी।स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष फोकसपरिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ठंडे पानी के वाटर कूलर लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bayana: Modern Bus Stand to be Built at a Cost of Rs. 1 Crore, Construction on 7,000 Square Yards
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bus stand, bayana, bharatpur district, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved