• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में 15 जून को मनाया जाएगा आयुर्वेद सेवा महोत्सव

Ayurveda Seva Mahotsav will be celebrated in Bharatpur on June 15. - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर आमजन को अच्छे स्वास्थ्य और चिकित्सा के प्रति जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान की श्रृंखला में राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय एस बी के स्कूल के सामने में 15 जून को आयुर्वेद सेवा महोत्सव मनाया जाएगा।
प्रधान चिकित्सक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ चन्द्र प्रकाश दीक्षित ने बताया कि आयुर्वेद सेवा महोत्सव के माध्यम से चिकित्सालय में संचालित चिकित्सा सेवा गतिविधियों और उनसे मिली उपलब्धियों की सचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिससे आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार के साथ साथ आमजन को अच्छे स्वास्थ्य और चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
डॉ दीक्षित ने बताया कि एक दिवसीय आयुर्वेद सेवा महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। जिसमें कमर दर्द फ्रोजन शोल्डर,घुटनों के दर्द, सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस जोड़ों के दर्द आदि का उपचार रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पंचकर्म विधि द्वारा निशुल्क किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सालय में भर्ती रोगियों की पथ्य सेवन व्यवस्था में किए गये परिवर्तन का शुभारंभ भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayurveda Seva Mahotsav will be celebrated in Bharatpur on June 15.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news, bharatpur, good health awareness, medical care campaign, ayurveda seva mahotsav, june 15th celebration, government district ayurveda hospital, sbk school, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved