• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

Awareness rally taken out to stop plastic pollution in Bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। नगर निगम भरतपुर द्वारा शुक्रवार को प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। यह रैली वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित की गई, जो 5 जून से 20 जून तक चलाया जा रहा है। रैली यातायात चौराहे से प्रारंभ होकर बिजलीघर चौराहा, मथुरा गेट, चौबुर्जा होते हुए गंगा मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से संबंधित स्लोगन वाली तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों में प्लास्टिक कचरे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाना है ताकि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके। रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, निगम के अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक संगठन के सदस्य भी शामिल हुए।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम करें और पर्यावरण की रक्षा में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Awareness rally taken out to stop plastic pollution in Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: awareness rally, taken, plastic pollution, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved