• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बयाना में जागरूकता रैली, लोगों को दिया योग का संदेश

Awareness Rally Held in Bayana on the Eve of International Yoga Day; Message of Yoga Conveyed to the Public - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बयाना शहर में जन-जागरूकता अभियान एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जागरूकता रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों तथा अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में योग संबंधी संदेशों वाले बैनर और तख्तियां लेकर शहरवासियों को योग के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा बताया गया कि योग से अनेक बीमारियों से बचाव होता है, मानसिक शांति प्राप्त होती है और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर नगर पालिका बयाना की अधिशासी अधिकारी (ईओ) वैशाली धाकड़ ने बताया कि बयाना उपखंड क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उपखंड स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बांगड़ फील्ड, बयाना में आयोजित होगा, जिसमें बयाना विधायक ऋतु बनाव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे तथा समाज में स्वस्थ जीवन का संदेश पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Awareness Rally Held in Bayana on the Eve of International Yoga Day; Message of Yoga Conveyed to the Public
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: awareness rally, bayana, international yoga day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved