• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर आक्रोश ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला, बर्खास्तगी की मांग

Angered by IAS officer Santosh Verma remarks, the Brahmin community in Bayana burned his effigy, demanding his dismissal. - Bharatpur News in Hindi

बयाना। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियों पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुधवार को बयाना में ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के गेट पर ब्राह्मण समाज के प्रमुख संगठन परशुराम सेना संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आईएएस वर्मा का पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की। यह विरोध भोपाल में 23 नवंबर को एक सम्मेलन में आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देशभर में व्याप्त रोष का हिस्सा है। इसी क्रम में बयाना में भी ब्राह्मण समाज ने अपना विरोध दर्ज कराया। परशुराम सेना संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पचौरी कनावर ने इस टिप्पणी को एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के लिए अमर्यादित बताया। उन्होंने वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और बर्खास्तगी जैसी सख्त कार्रवाई की मांग की। पचौरी ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन प्रदेश और देश स्तर तक बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष मुरारीलाल बारैठा, परशुराम सेना संघ के तहसील अध्यक्ष डॉ. शशिकांत शर्मा, ब्राह्मण जांगिड़ महासभा के तहसील अध्यक्ष सुंदर शर्मा एडवोकेट, लक्ष्मण कटारा, मुकेश काका, बृजेश शर्मा, दिनेश पाराशर, विनोद उपाध्याय, शैलेश शर्मा एडवोकेट और एडवोकेट फूलचंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Angered by IAS officer Santosh Verma remarks, the Brahmin community in Bayana burned his effigy, demanding his dismissal.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: angered, ias officer, santosh verma, remarks, brahmin community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved