• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टाइम बैंक के सदस्यों के स्वास्थ्य चैकअप के लिए निजी अस्पतालों से जल्द एमओयू होगा

An MoU will soon be signed with private hospitals for health check-ups of Time Bank members - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। रविवार को दोपहर 3:00 बजे टाइम बैंक आफ इंडिया भरतपुर चैप्टर की मासिक सभा प्रताप प्लाजा होटल कोतवाली के पास भरतपुर में संपन्न हुई। सभा में श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी कौशलेश शर्मा उपस्थित हुए सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें और अपने साथ एक अन्य सदस्य जोड़ने का निश्चय किया और टाइम बैंक आफ इंडिया की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया तथा टाइम बैंक के सदस्यों के लिए निजी अस्पताल से MOU करने के बारे में भी विचार किया गया। जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिन पड़ता है उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।

सतीश कुमार शर्मा एडमिन भरतपुर चैप्टर ने बतलाया कि आज के भौतिकवादी युग में ज्यादातर बच्चे बाहर नौकरी करने चले जाते हैं और घर पर बुजुर्ग माता-पिता रह जाते हैं जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए टाइम बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना की गई है जिससे कि जरूरतमंद बुजुर्गों का समय पर ध्यान रखा जा सके और उनकी जरूरत के अनुसार उनकी सेवा की जा सके, जरूरत पड़ने पर उनको अस्पताल दिखाने ले जा सके। अकेलेपन में उनका साथ दिया जा सके, जिससे वे अकेलापन महसूस नहीं करें। टाइम बैंक आफ इंडिया से कोई भी सेवाभावी जुड़ सकता है,जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। सतीश कुमार शर्मा ,गिरजा शंकर शर्मा ,रवि जैन,उपेंद्र कुमार शर्मा नारायण सिंह, दिनेश कुमार भुवनेश्वरी दीक्षित, सत्यनारायण सिंघल विनोद कुमार शर्मा कौशलेश शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा ,संदीप कटरा ,स्नेह लता शर्मा , केदारनाथ पाराशर, सीमा शर्मा, कल्पेश शर्मा, प्रताप सिंह, ममता शर्मा ,सत्यदेव शर्मा ,पदमा मनोचा, अनिल भारद्वाज,भीम सिंह राजपूत, राजेश कुमारी आदि उपस्थित हुए। होटल प्रताप प्लाजा के मालिक प्रताप सिंह द्वारा सभी सदस्यों के जलपान की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An MoU will soon be signed with private hospitals for health check-ups of Time Bank members
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, time bank of india, monthly meeting, kaushlesh sharma, pratap plaza hotel, membership expansion, mou, private hospital, social service, community banking, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved