• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडीओ ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी को 11 हजार की रिश्वत लेते हुए ऐसीबी ने पकड़ा

An employee posted in the ADO office was caught by the Central Bureau of Investigation while taking a bribe of Rs 11 thousand. - Bharatpur News in Hindi

- एक मौके से फरार, एक अधिवक्ता से की जा रही है पूछताछ भरतपुर । भरतपुर जिले के भुसावर के तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने 11 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए सहायक कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य एक कार्मिक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। इसी मामले में एक अधिवक्ता से भी एसीवी की टीम पूछताछ कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भरतपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी विवादित भूमि के संबंध में स्टे लगवाने की एवज में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का सहायक कर्मचारी सुरेश चन्द एवं एक अन्य कार्मिक जसबंत 11 हजार रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है। जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी भरतपुर इकाई टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर ट्रेप कार्रवाही की गई। जहां परिवादी द्वारा आरोपी कर्मचारी सुरेश चन्द को दी गई 11 हजार रूपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
अमित सिंह ने बताया कि आरोपी कार्मिक द्वारा परिवादी से रिश्वत प्राप्त कर अधिवक्ता चन्द्रशेखर को रिश्वत राशि में से 5 हजार रूपये दे दिये, जो मौके से बरामद किये गये हैं। इस संबंध में अधिवक्ता चन्द्रशेखर से पूछताछ कर जांच की जा रही है। वहीं आरोपी कार्मिक जसवंत मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश में टीम जुट गयी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An employee posted in the ADO office was caught by the Central Bureau of Investigation while taking a bribe of Rs 11 thousand.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: an employee posted, in the ado office, was caught, by the central bureau of investigation, while taking a bribe of rs 11 thousand, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved