• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनपुर के पास ढाबे में घुसी कार में सवार बुजुर्ग की मौत, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था

An elderly man died when his car rammed into a dhaba near Lakhanpur, he was returning after distributing wedding cards - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। लखनपुर क्षेत्र में ढाबे में घुसी एक कार में सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जिस पर लखनपुर थाना पुलिस ने मृतक के शव का जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवर थाना क्षेत्र के गांव हिण्डौला निवासी मंगतू राम अपने साथी के लडके की शादी का कार्ड बांटने के लिए उसके साथ कार में गया था। कार्ड बांटकर दोनों घर आ रहे थे। डहरा मोड के पास एक ट्रॉला से बचने के चक्कर में कार चालक ने गाडी मोडी जो अनियंत्रित होकर सडक किनारे बने एक ढाबे में जा घुसी। जिससे ढाबे में रखी टेबल कुर्सियां टूट गई। वहीं, मंगतूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जिला आरबीएम अस्पताल पंहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मंगतू राम को मृत घोषित कर दिया। इस पर लखनपुर थाना पुलिस ने मृतक के शव का जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An elderly man died when his car rammed into a dhaba near Lakhanpur, he was returning after distributing wedding cards
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, elderly person, car rams dhaba, lakhanpur area, post-mortem, district rbm hospital, police investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved