• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में आकर भी ईआरसीपी पर कुछ नहीं बोले अमित शाह, जनता जवाब देगीः गर्ग

Amit Shah did not say anything on ERCP even after coming to Bharatpur, public will answer: Garg - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। आयुर्वेद एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि भरतपुर की धरती पर आकर भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला। जबकि उन्हीं की पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने यह मुद्दा उठाया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वायदा किया था। इससे भरतपुर की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। डॉ. गर्ग ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की जनता भाजपा को इसके लिए करारा जवाब देगी। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे या न दे। लेकिन, अशोक गहलोत की सरकार इसे पूरा करके रहेगी। क्योंकि गहलोत सरकार ने यह संकल्प ले रखा है कि वह इस प्रोजेक्ट को पूरा जरूर करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य बजट में इसके लिए 13000 करोड़ रुपए का भी प्रावधान किया है। उल्लेखनीय है कि ईआरसीपी बनने के बाद भरतपुर, धौलपुर, अलवर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक औऱ जयपुर समेत 13 जिलों के 80 विधानसभा क्षेत्रों में पीने की पानी की समस्या का समाधान होगा। पूर्वी राजस्थान में ईआरसीपी बड़ा मुद्दा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah did not say anything on ERCP even after coming to Bharatpur, public will answer: Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister of state, ayurveda, technical education, dr subhash garg, bharatpur, union home minister, amit shah, eastern rajasthan canal project ercp, former chief minister, national project, prime minister narendra modi, people, cheated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved