• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर को एज्यूकेशन हब बनाने के साथ मेडीकल हब बनाने का प्रयास जारी : डॉ. गर्ग

Along with making Bharatpur an education hub, efforts are on to make it a medical hub: Dr. Garg - Bharatpur News in Hindi

-डॉ. गर्ग ने एकता बिहार कॉलोनी में नवनिर्मित जनता क्लिनिक भवन का किया लोकार्पण

भरतपुर। नगर निगम द्वारा 26 लाख रुपये की लागत से एकता बिहार कॉलोनी में बनाये गये जनता क्लिनिक भवन का सोमवार को तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने लोकार्पण किया। भरतपुर शहर में स्वीकृत कराई गई 10 जनता क्लिनिकों में से 4 ने काम करना शुरु कर दिया है और दो जनता क्लिनिकों का शुभारंभ शीघ्र होगा। शुभारंभ के अवसर पर डॉ. गर्ग ने कहा कि भरतपुर को एज्यूकेशन हब बनाने के साथ मेडीकल हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर शिक्षा व चिकित्सा की सुविधा मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि जनता क्लिनिक का स्वयं का भवन बनने के बाद 6 प्रकार की निशुल्क जांचे, दवाईयां व टीकाकरण के कार्य आसानी से हो सकेंगे। उन्होंने भरतपुर में कराये गये विकास कार्यों की जानकारी देते हुये बताया कि भरतपुर डेªनेज परियोजना, बाईपास, रीको फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने और विभिन्न शैक्षिक एवं व्यवसायिक संस्थानों के शुरु होने के बाद नया भरतपुर बन जायेगा। उन्होंने बताया कि करीब 80 प्रतिशत वायदे पूरे हो चुके हैं तथा क्षेत्र में 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा चुके हैं। वे प्रयास कर रहे हैं कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुरु हो सके। जिसके निरन्तर प्रयास जारी हैं।
डॉ. गर्ग ने बताया कि आगामी वर्षों में भरतपुर में विश्वविद्यालय खुलवाने, डेªनेज परियोजना पूरी होने के बाद सभी कॉलोनियों में नालियों का निर्माण कराने, भरतपुर को एनसीआर से हटवाने तथा भरतपुर चिकित्सालय में सभी 10 सुपर स्पेशलिटी सेवाऐं प्रारंभ कराने जैसे कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने लोगों से अंगदान की मुहिम चलाने का आव्हान किया। उन्होंने जनता क्लिनिक भवन के पास खाली पडी भूमि पर पार्क विकसित करने के निर्देश भी नगर निगम आयुक्त को दिये।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, नगर निगम के आयुक्त वीना महावर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. दयाचन्द पचौरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह, पार्षद राजेन्द्र सिंह राजू, श्रीमती पल्लवी सिंह, रामेश्वर गांधी, राजीव सिंह, नगर निगम के अधिशाषी अभियन्ता विजयसिंह चौहान सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Along with making Bharatpur an education hub, efforts are on to make it a medical hub: Dr. Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, municipal corporation, janta clinic, minister of state for technical education and ayurveda, dr subhash garg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved