• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टूडेंट्स से अभद्रता का आरोप, फीमेल मेडिकल वार्ड के स्टाफ के खिलाफ फूटा आक्रोश

Allegations of indecency with nursing students in Bharatpur District Hospital, anger erupted against the staff of the female medical ward - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड में तैनात चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ उनके साथ मजदूरों जैसा व्यवहार करता है और कई बार मर्यादा की सीमाएं भी लांघी जाती हैं। छात्राओं का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में नियमित ड्यूटी कर रही हैं, लेकिन स्टाफ उनसे सारे मेडिकल ट्रीटमेंट से जुड़े कार्य करवाता है, और व्यवहार ऐसा होता है जैसे वे प्रशिक्षु नहीं, बल्कि श्रमिक हों। विरोध की सबसे बड़ी वजह एक हालिया घटना बनी, जिसमें फीमेल मेडिकल वार्ड में ड्यूटी के दौरान एक चिकित्सक और कुछ नर्सिंग स्टाफ ने एक स्टूडेंट से गाली-गलौच की और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। छात्राओं ने यह भी बताया कि कुछ स्टाफ सदस्यों ने उनके मोबाइल नंबर मांगने जैसी अशोभनीय हरकतें भी की हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इतना ही नहीं, हाजिरी के नाम पर उनसे जबरन मास्क हटवाने की बात भी कही गई, जिसे छात्राओं ने निजता और गरिमा के खिलाफ बताया।
पूरे घटनाक्रम को लेकर छात्राओं ने अपने कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें संबंधित फीमेल मेडिकल वार्ड से ड्यूटी हटाने की मांग की गई है। इस दौरान नर्सिंग स्टूडेंट दिलीप मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अस्पताल स्टाफ का व्यवहार बेहद असंवेदनशील और अमानवीय है। हम नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, पर व्यवहार ऐसा होता है जैसे हम अस्पताल में मजदूरी करने आए हों। हमारी गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है।"
छात्रों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह मामला सिर्फ एक संस्थान का नहीं, बल्कि उन सैकड़ों नर्सिंग स्टूडेंट्स की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा है, जो सेवा की भावना के साथ अपनी शिक्षा पूरी करने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Allegations of indecency with nursing students in Bharatpur District Hospital, anger erupted against the staff of the female medical ward
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: allegations, indecency, nursing, students, bharatpur, district hospital, anger, erupted, against, staff, female, medical, ward, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved