• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में फायरिंग का आरोप, युवक के दोनों पैरों में लगे छर्रे

Allegation of firing in Bayana; youth hit by pellets in both legs - Bharatpur News in Hindi

-कट्टा लेकर पहुंचे युवकों पर फायरिंग करने का आरोप, पीड़ित ने गढ़ीबाजना थाने में दी रिपोर्ट बयाना। गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में फायरिंग और छर्रे लगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट में कुछ नामजद युवकों सहित अन्य लोगों पर कट्टों के साथ पहुंचकर हमला करने तथा फायरिंग करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 7 अक्टूबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई गई है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपने खेत से बाजरा ट्रैक्टर में भरकर ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि एक युवक ने हवाई फायर किया, जबकि दूसरे ने उसके पैरों की तरफ फायर किया, जिससे दोनों पैरों की पिंडलियों में छर्रे लग गए।
फायरिंग की घटना के बाद पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल से कारतूस आदि के संबंध में कार्रवाई किए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है। इसके बाद परिजन घायल को उपचार के लिए बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।
पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि संबंधित लोगों द्वारा इससे पहले भी वारदात की जा चुकी है। मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Allegation of firing in Bayana; youth hit by pellets in both legs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, bharatpur, garhibajna police station, firing incident, gunfire, crime news, police investigation, rajasthan crime, bharatpur police, shooting case, criminal case, law and order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved