• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नदबई वार्ड-2 की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी का आरोप- जिंदा व्यक्ति को मतदाता सूची में मृत बताकर हटाया नाम, एडीएम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Allegation by Nadbai Ward-2 candidate Vijay Lakshmi: Name removed from voter list by falsely declaring a living person dead; memorandum submitted to ADM - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर के नदबई नगर पालिका के वार्ड दो से निर्दलीय नामांकन करने वाली प्रत्याशी विजय लक्ष्मी के चुनाव लड़ने का सपना उस वक्त टूट गया जब उसका नामांकन खारिज हो गया। नामांकन खारिज होने का कारण उसके प्रस्तावक का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होना बताया गया। इस बारे में निर्दलीय प्रत्याशी विजय लक्ष्मी का कहना है कि उन्होंने वार्ड दो से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें एक प्रस्तावक दिनेश भी था। कल उसे पता चला कि उसका नामांकन खारिज कर दिया गया है और बताया गया कि दिनेश का नाम मतदाता सूची में ही नहीं है। जिस पर विजय लक्ष्मी ने रिटर्निग अधिकारी को दिनेश के पास मौजूद कागजात भी दिखाए गए। लेकिन उसके खारिज नामांकन पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर विजय लक्ष्मी अपनी सुनवाई की मांग को लेकर अपने समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसके प्रस्तावक को मृत बता कर नाम वोटर लिस्ट में से हटाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Allegation by Nadbai Ward-2 candidate Vijay Lakshmi: Name removed from voter list by falsely declaring a living person dead; memorandum submitted to ADM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, nadbai election, nadbai nagar palika, ward 2 election, vijay lakshmi, independent candidate, nomination rejected, voter list, deleted voter name, election complaint, returning officer, adm administration, rajasthan municipal election, bharatpur election news, rajasthan election news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved